फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फोटो.........11 मामलों की सुनवाई, 6 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में घरेलू हिंसा-दहेज उत्पीड़न समेत कई प्रकरण आए सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को जनसुनवाई की। पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण गृह में पुलिस और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई में घरेलू हिंसा, पति की ओर से मारपीट, ससुराल में दहेज उत्पीड़न सहित महिला अपराध से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। महिला आयोग की सदस्य के सामने 11 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से 6 आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया गया। एक आवेदन में समझौते के बाद विदाई भी कराई गई। प्रकरणों को विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि आयोग महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अधिकारियों के सहयोग से कार्रवाई कर समाधान की जिम्मेदारी दी गई है। जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर, महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें