आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2013 के अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और मेडिकल जांच सोमवार को पुलिस लाइन में हुई। पहले दिन 88 अभ्यर्थियों से 77 उपस्थित रहे।
सोमवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिंह की देख-रेख में चार दिवसीय अभिलेखों की जांच शुरू हुई। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के उन अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था, जो पूर्व में निर्धारित तिथि तक जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके थे।
इसके अलावा वर्ष 2011 के अभ्यर्थी, जिनका अभिलेखों की जांच के दौरान डाटा मैच नहीं कर रहा था। इसके साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जिनका आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप पर प्रस्तुत नहीं किया गया था।
इसके अलावा उन अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया, जिनका निवास प्रमाणपत्र पूर्व में नहीं संलग्न था। इसमें ऐसे अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया था, जो सफल घोषित नहीं किए गए थे और अनुपस्थित थे।
अभिलेखों की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम में अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हृदयराम आजाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश सिंह यादव,
नायब तहसील सैदपुर रामाश्रय, प्रोबेशन अधिकारी गुलाब राम, अर्थ एवं संख्याधिकारी के प्रतिनिधि, कासिमाबाद के सीओ वेदप्रकाश सिंह, राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव सहित चिकित्सकों की टीम उपस्थित थी।