फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बाहुल स्थानों पर खड़ी रहेगी 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। हादसों में घायलों को समय से तत्काल बेहतर चिकित्सीय उपचार दिलाने की मंशा से शासन ने अब 108 एंबुलेंस को दुर्घटना बहुल विभिन्न स्थानों पर खड़ा करने के निर्देश दिया हैं। इसके बाद जनपद में 33 दुर्घटना बहुल स्थान चिह्नित कर उन्हें हाट-स्पाट बनाया गया है। जहां 108 एंबुलेंस 24 घंटे खड़ी रहेंगी। अभी तक 108 एंबुलेंस पुलिस चौकी और थानों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में खड़ी रहती थी। पूरे जनपद में वर्तमान समय में ( 37 ) 108 एंबुलेंस है, जिनमें चार कोविड- 19 में लगी है, शेष विभिन्न दुर्घटना बहुल हाट-स्पाट जगहों पर अब खड़ी होगी। दुर्घटना के दौरान घायलों को जल्द उपचार मिल सके, इसके लिए घायलों का समय से अस्पताल पहुंचना बहुत जरूरी है। शासन के निर्देश पर अब 108 एंबुलेंस ऐसे पुलिस चौकी-थानों व अस्पतालों, सार्वजनिक प्रमुख जगहों पर भी खड़ी रहेंगी, जहां पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ ही समय रहते अस्पताल ले जाया जा सके। इसके लिए 108 एंबुलेंस सेवा प्रबंधन की ओर से जिले के हाट-स्पाट बनाए गए हैं। इस संबंध में सभी कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जीपीएस के द्वारा इन स्थानों पर एंबुलेंस खड़े रहने की पुष्टि वाहन की जीपीएस लोकेशन से की जाएगी। इस संबंध में 108 के एरिया मैनेजर अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि होने वाले सड़क हादसों में घायलों को समय से बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन के निर्देश पर एंबुलेंसों प्रमुख दुर्घटना बहुल स्थानों पर तैनात किया गया है। इसकी बराबर मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें