गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट की परीक्षा मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गई। इसमें दो केंद्रों पर 1364 छात्र-छात्राओं को बैठना था लेकिन 105 ने परीक्षा से दूरी बनाई। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए राजकीय सिटी इंटर कॉलेज और शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। राजकीय सिटी इंटर कालेज में 764 परीक्षार्थियों जिसमें हाईस्कूल के 348 में 334 उपस्थित तथा 14 अनुपस्थित और इंटर के 416 में 34 ने परीक्षा नहीं दी जबकि शेष 382 उपस्थित थे। बताया कि राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल के 600 में 543 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जबकि 57 ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी।