फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1044 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रशासनिक सख्ती का असर शनिवार को साफ दिखा। हाईस्कूल संस्कृत और इंटरमीडिएट कृषि व कला विषय की परीक्षा में कुल 11,787 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 1,044 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 10,743 परीक्षार्थी ही केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा कंट्रोल रूम के मॉनिटरिंग सेल प्रभारी ब्रजेश पाठक के अनुसार, पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय में 6,247 में से 5,652 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 595 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर कृषि विषय में 178 में से 168 उपस्थित रहे और 10 ने परीक्षा नहीं दी।
दूसरी पाली में इंटर कला विषय की परीक्षा में 5,362 में से 4,923 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 439 अनुपस्थित रहे। बताया कि दोनों पालियों में किसी भी केंद्र पर नकल या अनुचित साधन का कोई मामला सामने नहीं आया। कड़ी निगरानी और सघन चेकिंग के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें