फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता करने का उड़ाका दल ने आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कटया लहंग स्थित श्रीराम महिला महाविद्यालय में शनिवार की सुबह उड़ाका दल ने महाविद्यालय के प्रबंधक एवं केंद्र व्यवस्थापक पर जांच के दौरान गाली-गलौज के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। उड़ाका दल के संयोजक डॉ. भानू प्रताप सिंह ने केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिला संयोजक उड़ाका दल एवं प्राचार्य खरडीहा महाविद्यालय डॉ. कुंवर भानू प्रताप सिंह अपनी पूरी टीम के साथ कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कटया लहंग स्थित श्रीराम महिला महाविद्यालय में शनिवार की सुबह 9:15 बजे पहुंचे। उड़ाका दल को कमरों में उत्तर पुस्तिकाएं जांच करने से रोकने का प्रयास किया गया। इस पर उड़ाका दल ने परीक्षा नियंत्रक का प्रमाण पत्र दिखाते हुए कक्षा की जांच करने के लिए अपने को अधिकृत बताया। इसके बाद टीम ने एक कक्ष में प्रवेश किया। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की 56 एवं तृतीय वर्ष की कुल 17 छात्राएं परीक्षा दे रही थीं। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रबंधक ने उड़ाका दल की पूरी टीम को जांच के दौरान गाली-गलौज एवं दुर्व्यवहार के साथ जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि प्रबंधक एवं केंद्र व्यवस्थापक द्वारा टीम को कहा गया कि यहां से चले जाओ नहीं तो एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाकर जीवन बर्बाद कर दिया जाएगा। उड़ाका दल का यह भी आरोप है कि पूरी टीम को अन्य कक्षाओं की जांच से रोका गया तथा केंद्र से बाहर कर दिया गया। उड़ाका दल के संयोजक डॉ. भानू प्रताप सिंह ने कासिमाबाद के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मामला पंजीकृत कराकर कार्रवाई की मांग की है। उड़ाका दल की टीम में डॉ. बृजेश कुमार सिंह, डॉ. पीयूषकांत सिंह एवं डॉ. अमित कुमार सिंह भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें