फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा की बैठक बुधवार को पार्टी के नवीन जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण ने पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि बिना रुके देश में कार्य करने की जो संस्कृति भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है। आज उसके बल पर देश चतुर्मुखी विकास के साथ विश्व पटल पर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बैठक में लोकसभा प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ सिंह ने कहा कि यहां के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास की गति को बनाए रखा है जिनके कार्यों की चर्चा पूरे देश में गूंज रही है। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन के सभी मोर्चो के लोकसभा स्तर का सम्मेलन शीघ्र होगा। 15 मार्च को जिले के सभी मंडलों की बैठक मंडलों में होगी। इस अवसर पर उ.प्र. पूर्वांचल विकास बोर्ड में जितेंद्रनाथ पांडेय, उप्र श्रम कल्याण परिषद में मुराहू राजभर एवं प्रभुनाथ चौहान को सदस्य नियुक्त किए जाने पर माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। बैठक में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक डा. संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुनील सिंह, सरोज कुशवाहा, विजय यादव, विजयशंकर राय, डा. शोभनाथ यादव, राजेश भारद्वाज, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राम, श्यामराज तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, नरेंद्र सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, पप्पू सिंह, देवव्रत चौबे, रमेश सिंह, विनोद अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, रमाकांत सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें