फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से जीता लोगों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज(गाजीपुर)। क्षेत्र के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बड़ौरा का वार्षिकोत्सव मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य, ड्रामा, कव्वाली, कॉमेडी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

समारोह में डांडिया नृत्य में रोशनी, नूतन सिंह यादव, प्रतिमा यादव, प्राची खरवार तथा ड्रामा में शौर्य, रवि, राहुल, सिद्धार्थ का सराहनीय प्रदर्शन रहा। कव्वाली में खुशी, सुष्मिता सिंह, ज्योति गुप्ता, प्रीति आर्या ने सब को भावविभोर कर दिया। ताइक्वांडो में राहुल यादव, अजहर कमाल, ओम, अंकित आदि ने अपनी कला के प्रदर्शन से सबको चकित कर दिया। योगा में सूर्या सिंह, विभव, आदित्य के साथ राहुल गुप्ता, सत्यम कुमार सिंह, सिद्धार्थ यादव ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मुग्ध कर दिया। आकाश, विकास, अनुप्रिया आदि ने मार्च पास्ट किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय चंदौली के प्रिंसिपल अंशुमान सिंह ने कहा कि बिना गुरु के ज्ञान अर्जित नहीं होता है। उसी तरह गुरु का सम्मान किए बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता है। ऐसी परिस्थिति में गुरु का दायित्व पहले से काफी बढ़ गया है। हम सबको एक संस्कारित शिक्षण संस्थान बनाने में योगदान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि बच्चे को संस्कारवान और शिक्षित करने में पिता की अपेक्षा मां का सबसे बड़ा दायित्व बनता है। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य श्रीकांत सिंह, डॉ. भीम सिंह, देवेंद्र सिंह, उदय नारायण सिंह, संतोष गुप्ता, डॉ. अशोक राय, जितेंद्र वर्मा, राजेश राय, राकेश राय, अरविंद सिंह, सरवन ओझा, शक्ति विक्रम सिंह, अमित आदि ने विचार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम मिश्रा ने विद्यालय से संबंधित प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रबंधक मनोज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें