सुहवल। एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एनीमिया नियंत्रण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण रेवतीपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। सीडीपीओ माधुरी सिंह ने बच्चियों एवं महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए आयरन की गोलियां खिलाने एवं स्वास्थ्य पोषण शिक्षा देने के संबंध में प्रशिक्षित किया। बताया कि गर्भावस्था के दौरान रोजाना आयरन की एक गोली न केवल मां के लिए, बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी उतनी ही आवश्यक है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।