गाजीपुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में मोर्चा की ओर से पीजी कॉलेज में नेशन विद नमो कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में युवाओं को नरेंद्र मोदी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नेशन विद नमो डॉट कॉम की वेबसाइट पर विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इस दौरान कुल 122 मिस्ड कॉल करवाए गए। 118 विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया। कार्यक्रम में मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी देवीप्रसाद राय, मंडल महामंत्री सदर हर्षित सिंह, शुभम एवं पीजी कॉलेज छात्रसंघ के महामंत्री सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।