फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के धर्मागतपुर सुहेलदेव नगर में जनसेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की जयंती रविवार को मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सलेमपुर के पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षित समाज ही किसी क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। अंत में दो मिनट का मौन रहकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदरश राजभर तथा संचालन पूर्व प्रधान विरेंद्र राजभर ने किया। संयोजक संजय राजभर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें