फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जलालाबाद (अतरौला) गांव में बीते दिनों भूमि विवाद में एक पक्ष की छह महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इस मामले में घायल पक्ष की तरफ से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गुरुवार की रात मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। लाइसेंस बंदूक को सीज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। जलालाबाद (अतरौला) निवासी मनोज राजभर का इसी गांव के एक व्यक्ति से भूमि विवाद चल रहा था। बीते रविवार की शाम एक पक्ष द्वारा खेत पर कब्जा करने के दौरान मनोज राजभर के पक्ष के लोग वहां पहुंच गए थे और इसका विरोध करने लगे थे। इस पर कब्जा करने के लिए पहुंचने वाले पक्ष के लोग लाठी-डंडे से मारकर दूसरे पक्ष की माधुरी देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, प्रियंका देवी, ममता देवी तथा भेलिया देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित मनोज राजभर की तरफ से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दूसरी दिन महिलाओं के पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो देख पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया था। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार की रात मुख्य आरोपी सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार यादव सहित विंध्याचल यादव को गाजीपुर-मऊ बार्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रदर्शित कृष्ण कुमार की एकनाली लाइसेंसी बंदूक के कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। मामले के अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें