फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बाइक जुलूस निकाल ताकत का एहसास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के सदस्यों ने आंदोलन तेज कर दिया है। बुधवार को मंच के सदस्यों ने नगर में मोटरसाइकिल जूलूस निकाल कर अपनी ताकत का एहसास कराया।
विज्ञापन

सिंचाई चौराहा से निकला जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए विकास भवन पहुंच कर समाप्त हुआ। इससे पहले शासन एवं मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी मंच के कर्मचारी शिक्षक नेताओं को अपने आवास पर बुलाया। मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं जिला संयोजक अंबिका प्रसाद दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वार्ता में पहुंचा तो जिलाधिकारी ने नई पेंशन नीति के लाभ बता कर हड़ताल को स्थगित करने की अपील की। इस पर कर्मचारी नेता अंबिका दुबे ने दो टूक कह दिया कि अगर शेयर बाजार पर आधारित नई पेंशन नीति को सांसद-विधायक खुद ले लें और हमें अपनी वही पुरानी पेंशन को मूल रूप में बहाल कर दें, अन्यथा आंदोलन-हड़ताल में सभी आवश्यक सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा। वार्ता में जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, एसडीएम एवं कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। कर्मचारी नेताओं की ओर से मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, अखिलेश, सुरेंद्रप्रताप, रविंद्र श्रीवास्तव, अनंत सिंह, सूर्यभान राय, जितेंद्र यादव, मिश्रीलाल, ओमप्रकाश यादव, बैजनाथ तिवारी शामिल थे। वार्ता विफल होने के बाद सिंचाई चौरंहा से बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस में भगवती प्रसाद तिवारी, आनंद यादव, प्रमोद मिश्रा, श्यामबिहारी यादव, जमुना सिंह यादव, राजीव ओझा, तिलकधारी यादव, डा. दुर्गेथश सिंह, प्रमोद उपाध्याय, अशोक सिंह, सुभाष सिंह, अमरनाथ शर्मा, रामअवध यादव, उदयराज सिंह, आनंद लाल, अजय भारती, रामाशीष यादव, लल्लन गुप्ता, संतोष सिंह, सुभाष आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें