फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी भय के नियमानुसार अपना कार्य करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय के परिसर में हुई। इसमें जिला संरक्षक अमरनाथ दूबे एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को उनकी समस्याओं के संबंध में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना किसी भय के नियमानुसार अपना कार्य करें। कोई भी अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह का नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव बनाता है तो वह तुरंत जिला संगठन को सूचित करें। इस अवसर पर शहनाज परवीन, तराना बेगम, सुमन राय, शहाना बेगम, सुनीता पांडेय, सूफिया बानो, मंशा यादव, पद्मा वर्मा, निकहत जहां, शीला यादव, रुखसाना बेगम, सरोज देवी, मंजू देवी, गीता वर्मा, रामदुलारी, गुड़िया पांडेय, उर्मिला यादव आदि उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरिजा दत्त दुबे एवं संचालन जिला संगठन मंत्री आंगनबाड़ी शहनाज परवीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें