फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हमलावर
विज्ञापन

मामला, भूमि विवाद में युवक को गोली मारने का
पिता ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बहरियाबाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बीते दिनों भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के पिता ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद इसके घटना के चौथे दिन भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

मिर्जापुर गांव निवासी इंस्टीट्यूट संचालक डॉ. अगस्त्य उर्फ आदर्श सिंह (35) बीते शनिवार की दोपहर विवादित खेत की जुताई करने के लिए पहुंचा था। इसी बीच देवेंद्र सिंह वहां पहुंचा और जुताई करने से मना किया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी थी। इसी बीच गोली चली थी। गोली आदर्श सिंह के बाएं कंधे और सिर में लगी थी। दुर्घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया था। इस मामले में घायल के पिता विजय बहादुर सिंह ने देवेंद्र सिंह तथा टिंकू सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद इसके घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में असफल रही। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी केके सरोज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के फंदे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें