फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 917 में 6

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले की सात तहसीलों में मंगलवार को किया गया। कुल 917 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 68 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में आयोजित हुआ। इसमें 152 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 24 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर प्राप्त आवेदनों में आवास, राशनकार्ड, सिंचाई, कृषि, पुलिस विभाग, चकबंदी विभाग, नलकूप, शौचालय, शिक्षा, पेंशन से संबंधित प्रकरण रहे, जिसमें आवास एवं राशनकार्ड के प्रकरण अत्यधिक रहे। इस पर जिलाधिकारी के बालाजी ने प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को जांच के बाद निष्पक्ष निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, मुख्य चिकित्साधिकारी, एसओसी एसके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में तहसीलदार रामाश्रय की अध्यक्षता में 210 आवेदन पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी की अध्यक्षता में 115 में दो का निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 68 में आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार की अध्यक्षता में 182 आवेदन पत्रों में दो का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी शिवशरणप्पा की अध्यक्षता में 38 आवेदन पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें