फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक खराब, दो घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित सैदपुर नगर का रेलवे फाटक सोमवार को दिन में तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गया। उसे दुरुस्त करने की वजह से दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध रहा, जिससे लंबा जाम लगा रहा । जाम से बचने के लिए कई छोटे चार पहिया वाहन दूसरे मार्गों से निकले, वहीं पसीना बहाते हुए आवागमन सुचारु होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में करीब 12 बजे ट्रेन के गुजरने के दौरान अचानक नगर में स्थित रेलवे के फाटक में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे वह अवरुद्ध हो गया। गेटमैन ने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तकनीकी कर्मचारी फाटक को दुरुस्त करने में जुट गए। इधर फाटक बंद होने के कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई, जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे वाहनों की कतार भी बढ़ती गई और दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जाम के झाम के आलम यह था कि वाहनों की कौन कहे, पैदल निकलने वालों को भी एक बार सोचना पड़ रहा था। निकलने के लिए वह जिधर भी पैर बढ़ा रहे थे, फंसे वाहन उनका रास्ता रोक दे रहे थे। बाइक सवार किसी तरह से जद्दोजहद कर निकलते रहे, जबकि बड़े वाहनों की पहिये पूरी तरह से थमे रहे। गाजीपुर की तरफ से आने वाले कई छोटे चार पहिया वाहन सवार नसीरपुर से घूम कर सादात होते वाराणसी को रवाना होते रहे, जबकि वाराणसी की तरफ से आने वाले जौहरगंज से हसनपुर-शादियाबाद होते हुए निकलते रहे। जाम में फंसे लोग वाहनों को आगे-पीछे करने को लेकर किचकिच करते रहे। तमाम यात्री वाहन भी जाम में फंसे रहे। वह बार-बार वाहन से उतर कर यह पता लगाते रहे कि रेलवे फाटक बना या नहीं। दो घंटा बाद दिन में दो बजे फाटक दुरुस्त होने पर आवागमन शुरू हुआ। इसके बाद भी जाम में इतनी अधिक संख्या में वाहन फंसे थे कि आधा घंटा बाद पूरी तरह से आवागमन शुरू हो सका। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

र्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें