फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर तहसील पर लेखपालों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी विभिन्न मांगों के लेकर लेखपाल संघ का धरना तहसील परिसर में गुरुवार को भी चलता रहा। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी बातों को नहीं सुन रही है। जब तक मांगे पूरी नही होंगी हमारा कार्य बहिष्कार और आंदोलन चलता रहेगा। लेखपालों की आठ सूत्री मांगे हैं, जिसे पूरा कराने के लिए आंदोलनरत है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारे साथ साजिश कर रही है। हमारे हक की लड़ाई को वह बेबुनियाद बताते हुए काम पर लौटने को कह रही है। जब तक हमारे प्रांतीय संगठन की ओर से निर्देश नहीं आता है तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे। कहा कि सभी को एकजुट हो कर रहना है। इधर आंदोलन के चलते तहसील आदि में जरूरतमंद लोगों का काफी काम प्रभावित हो रहा है। वह कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इधर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के इस प्रदेशव्यापी हड़ताल का समर्थन करने की संगठनों के पदाधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर अंबिका दूबे, ओमप्रकाश यादव, अनंत सिंह, प्रमोद उपाध्याय, प्रमोद मिश्रा, जमुना यादव चन्द्रिका यादव, जोखन राम, पूजा रानी, बृजकिशोर, संगीता यादव, विनोद यादव, शालिनी राय, केशव प्रसाद, अंकिता मिश्रा, वीरेन्द्र सिंह यादव, नेहा सिंह, रामराज राम, श्वेता, नीतू, बेचू राम, करुणाकांत, रागिनी पांडेय, राम लखन राम, किरन वर्मा, चित्रा चौरसिया, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें