फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीजीएम ने किया सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (एसडीजीएम) पीएन राय ने सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान एटीवीएम पर कर्मचारी न देख उन्होंने नाराजगी जताई। प्लेटफार्म पर साफ-सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के साथ ही टूटे फर्श की मरम्मत कराने का संबंधित को निर्देश दिया। प्लेटफार्म संख्या-एक पर वेंडर को वर्दी में न देख उनकी त्योरी चढ़ गई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय सोमवार को दिन में सड़क मार्ग से स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने मुख्य द्वार के पास सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर पूछताछ की। इसके बाद वह प्लेटफार्म संख्या-एक से होते हुए बुकिंग कक्ष परिसर में पहुंचे। वहां पर स्थापित आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के पास कर्मचारी न देख नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से पूछताछ की। इसी प्लेटफार्म पर खानपान के एक स्टाल के वेंडर को बिना वर्दी में देख उनकी त्योरी चढ़ गई। सख्त हिदायत देते हुए स्टाल के आसपास साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। इसके बाद वह यात्री प्रतीक्षालय पहुंचे। वहां से आगे बढ़ने पर फुट ओवरब्रिज से कुछ कदम आगे फर्श टूटा देख कर उन्होंने संबंधित को फर्श की जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीजीएम ने एस्केलेटर तथा उसके आगे बने द्वार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर ओपी सिंह, चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर इंद्रजीत गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव के अलावा स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, दूरसंचार अभियंता केके मिश्र, गौतम, वाणिज्य अधीक्षक श्रीनिवास दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें