फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जन के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मरदह(गाजीपुर)। बिरनो ब्लाक के पिपनार गांव में रविवार की रात चौपाल लगा कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि पार्टी की सरकार आम जन के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकार किसानों एवं मजदूरों के साथ है। किसान एवं मजदूर बिजली के कनेक्शन नहीं करा सकते हैं, उनके निशुल्क कनेक्शन करवाए जा रहे हैं। माताओं को निशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पांच पात्र महिलाओं गीता देवी, पुष्पा, सुमित्रा, देवंती, सुदामी को एचपी गैस ग्रामीण वितरक केंद्र नरवर के तत्वावधान में गैस कनेक्शन वितरित किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने एमएलसी के सामने अपनी समस्याएं रखीं। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव में न आने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। चौपाल में जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एके सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे, गोवर्द्धन बिंद, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, अखिलेश सिंह, ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह, रामअवध सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, प्रदीप पाठक, डा. अनिल राजभर, ओमकार, ग्राम प्रधान सरिता चौहान, शिवराम चौहान, कौशल चौबे, संजय चौबे, रामनगीना मिश्र, बीडीओ रामविलास, प्रवीण, प्रदीप, राजन, लल्लन सिंह, शैलेंद्र सिंह, विनीत सिंह, प्रदीप, यशवंत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें