फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न मागों को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सहित सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से सातो मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य बहिष्कार जारी रखा। राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज में धरनारत शिक्षकों की जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को उपयुक्त मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, मृतक आश्रितों की नियुक्ति, बोर्ड संबंधित सभी देयकों का भुगतान करने के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक का स्थानांतरण आदि मांगों को जब तक शासन-प्रशासन मान नहीं लेता है, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। राजकीय सिटी इंटर कालेज में रामानुज सिंह, सूर्यभान यादव, संतोष पांडेय, रिंकू सिंह, रामजनम यादव, राजकीय बालिका इंटर कालेज में विनोद सिंह, रामजनम, सीताराम यादव, कैलाश यादव, एमएएच इंटर कालेज में नारायण उपाध्याय, रत्नेश राय, रेयाज अहमद, कालिका यादव, शैलेंद्र यादव, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में रामबदन यादव, राणाप्रताप सिंह, प्रकाशचंद दुबे, विजयनारायण सिंह, जवाहर सिंह यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, शहीद इंटर कालेज नंदगंज में विजय श्रीवास्तव, भानूप्रताप सिंह, रामजनम यादव, अमरेंद्र सिंह, राजेश मिश्र, बापू इंटर कालेज सादात में सौरभ पांडेय, अनिल राय विवेकानंद गिरी तथा इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में चौधरी दिनेशचंद राय, जियारत, सुबच्चन यादव के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार के बीच धरना जारी रहा। राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज में धरनारत शिक्षकों की जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता हुई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। इस अवसर पर जयशंकर यादव, रामू यादव, रामनगीना यादव, जवाहर सिंह यादव, गिरीश मिश्रा, अभिमन्यू यादव, गिरीशचंद्र मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, कन्हैया गुप्ता आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें