फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह से बंद है वाहनों का आवागमन 16-38-37

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नहर के रूप में तब्दील हुसैनाबाद-रक्सहा बाईपास मार्ग पर लगभग नौ माह से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद है। मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश के पूर्व संयोजक भूख हड़ताल पर बैठे थे। अधिकारियों ने एक माह के अंदर सड़क मरम्मत का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई थी। बावजूद इसके अभी तक सड़क की दशा को सुधारने की कवायद शुरु नहीं की गई।
विज्ञापन

हुसैनाबाद रक्सहा बाईपास मार्ग बिहार जाने वाला मार्ग है। इस मार्ग से दूसरे जिलों के साथ ही आसपास के करीब 15 गांव के लोगों का आना-जाना होता है। मार्ग की दशा यह है कि यह पूरी तरह से नहर के रूप में तब्दील हो गई है। करीब चार किलोमीटर तक पिच की जगह सिर्फ मिट्टी और गिट्टी दिखाई दे रही है। गड्ढे में वाहन न फंसे, इससे मार्ग पर करीब नौ माह से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। चार पहिया वाहन भदौरा-गोड़सरा होते हुए आ-जा रहे हैं। बाइक और साइकिल सवार लड़खड़ाते हुए किसी तरह से आवागमन कर रहे हैं। मिट्टी में मौजूद गिट्टियों की वजह से वह अनियंत्रित होकर गिरकर आए दिन घायल हो रहे हैं। लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश के पूर्व संयोजक फरीद अहमद गाजी बीते वर्ष 29 दिसंबर को भूख हड़ताल पर बैठे थे। तीसरे दिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एक माह के अंदर मरम्मत का कार्य शुरु कराने का लिखित आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई थी लेकिन एक माह बीतने के बाद भी मरम्मत का कार्य शुरु नहीं कराया गया है। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि मरम्मत की सारी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें