फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की बाइक-मोबाइल लूट फरार हो गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पलहीपुर-बद्धोपुर नहर मार्ग पर रायपुर डंडापुर गांव के समीप शनिवार को दिन में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार एक छात्र को रोक लिया। उसकी पिटाई करने के बाद तमंचे के बल पर छात्र की बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना में दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नरवर गांव निवासी राघवेंद्र यादव का पुत्र चंद्रिका यादव सिकड़ी दुल्लहपुर स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दिन में करीब साढ़े तीन बजे बद्धोपुर-पहलीपुर मार्ग पर रायपुर डंडापुर गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद तुरंत उसकी पिटाई करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद छात्र ने शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। लोगों ने मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना में दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मरदह अरुण राय ने बताया मामले की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही वह पुलिस के फंदे में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें