जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से जिला स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। बालकों की 4 सौ मीटर दौड़ में अंगद सिंह यादव सबसे आगे रहे। दिनेश पाल दूसरे तथा 8 सौ मीटर दौड़ में सोनू यादव पहले, विशाल राजभर दूसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की 8 सौ मीटर दौड़ में शिल्पी यादव प्रथम, रेखा यादव द्वितीय, 2 सौ मीटर दौड़ में अलका मिश्र पहले, अंकिता दूसरे, बालकों की 15 सौ मीटर दौड़ में कमलेश यादव प्रथम, अनिल यादव द्वितीय, 3 हजार मीटर दौड़ में अमेरिका यादव पहले, सोनू यादव दूसरे तथा बालिकाओं की 3 हजार मीटर दौड़ में आराधना विश्वकर्मा प्रथम और शहाना परवीन द्वितीय स्थान पर रही। बालिकाओं की 4 सौ मीटर दौड़ में आराधना विश्वकर्मा पहले, अंकिता दूसरे, 50 किग्रा कुश्ती में शिवशंकर प्रथम, बृजेश साहनी द्वितीय, 54 किग्रा में जयप्रकाश निषाद पहले, 58 किग्रा में अजीत यादव प्रथम, संदीप द्वितीय तथा 63 किग्रा में इरफान पहले, लालू यादव दूसरे स्थान पर रहे। 85 किग्रा में मृत्युंजय यादव प्रथम, युवराज सिंह द्वितीय तथा 96 किग्रा में अजय सिंह यादव ने अपने दम-खम का लोहा मनवाया। इससे पहले नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।