तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को बार कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय की स्थापना, कोषागार खोलने के साथ तहसील परिसर में अधिवक्ता एवं वादकारियों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था करने की मांग की। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय नहीं होने के कारण रजिस्ट्री आदि के लिए मुहम्मदाबाद आना-जाना पड़ रहा है। इससे काफी समय बर्बाद हो रहा है। वादकारियों के साथ अधिवक्ताओं को तहसील परिसर में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। अधिवक्ताओं ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर संजय तिवारी, अजय चौबे, योगेंद्र यादव, रविप्रकाश तिवारी, आनंद सिंह, राजेश राम आदि उपस्थित थे।