फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन लगातार बुधवार को दसवें दिन भी सदर ब्लाक परिसर में जारी रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि सरकार हमारी परीक्षा ले रही है। लेकिन हम भी बिना मांग मनवाने पीछे हटने वाली नहीं है। मांगों के पूरा होने तक लगातार हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संघ के साथ बीते 30 जून को समझौता कर 3 माह का समय लिया था, जो 30 सितंबर को पूरा हो चुका है। कहा कि गर्व महसूस कर रही हूं कि हमारी बहने अपना हौसला के साथ आंदोलन को धार देने का काम कर रही हैं। हमारा यह संघर्ष तब तक चलेगा, जब तक सरकार हमारे मानदेय वृद्धि की मांग को मान नहीं लेती है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र वर्कस यूनियन लखनऊ के अध्यक्षों के साथ शासन स्तर की वार्चा 9 नवंबर को होगी। मंडल अध्यक्ष शीला तिवारी ने कहा कि हमारे हड़ताल से आईसीडीएस का कार्य प्रभावित होने से शासन चौकन्ना हुआ है। इस मौके पर मीरा सिंह, रुबीना बेगम, मीना कुशवाहा, सुनीता देवी, अतिसुंदरी, कुसुम देवी, प्रमिला देवी, आभा राय, मनीषा राय, रम्भा देवी, गीता सिंह, निर्मला देवी, प्रतिमा सिंह, रजिवाना, मंजू सिंह, अनीशा गुप्ता, तारा आर्यन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें