फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किए जा रहे असंवैधानिक कार्यों, भ्रष्टाचार आदि सवालों को लेकर मंगलवार को विकास भवन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के भ्रष्ट प्रबंधकों के साथ मिलकर शिक्षा व्यवस्था को तार-तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर के पांच अध्यापकों की वेतन वृद्धि एवं मूल्यांकन प्रपत्र न भरे जाने के कारण बिना किसी आरोप के आयोग की पूर्वानुमति लिए धारा 21 का खुला उल्लंघन किया गया है। जबकि संयुक्त निदेशक द्वारा भुगतान के लिए पत्र भी जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजा गया है। इंटर कालेज खालिसपुर के सहायक अध्यापक राणाप्रताप सिंह की पदोन्नति प्रवक्ता पद पर संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा की गई है। आदेश प्राप्त होने के बाद भी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आदेश निर्गत नहीं किया जा रहा है। कहा कि जनपद टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर सहित कई विद्यालयों में वरिष्ठ अध्यापक का प्रधानाचार्य के पद पर हस्ताक्षर प्रमाणित नहीं किया जा रहा है। जनपद के विवादित विद्यालयों को व्यक्तिगत बोर्ड परीक्षा फार्म का अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। शिक्षक संघ के विरोध के उपरांत भी परिवर्तन नहीं किया गया। इस तरह से अनेको असंवैधानिक कार्य जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है, जिसके खिलाफ शिक्षक संघ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य है। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं प्रदेशीय मंत्री डा. प्रमोद कुमार मिश्र, विनोद कुमार सिंह, चौधरी दिनेशचंद राय, अशोक कुमार राय, ओमप्रकाश यादव, डा. तुंगनाथ पांडेय, रामअवतार यादव, विवेकानंद गिरी, राणाप्रताप सिंह, सौरभ पांडेय, कैलाश यादव, मारकंडेय यादव, प्रकाशचंद्र दुबे, रामजी प्रसाद, शिवकुमार सिंह, अनिल कुमार विश्वकर्मा, डा. प्रभात कुमार राय, डा. रियाज, प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष रामानुज सिंह तथा संचालन सौरभ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें