फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सरकारों ने छलने का किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा ब्लाक इकाई बाराचवर का ब्लाक सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि अब तक जितनी सरकारें आई सभी ने किसानों को छलने का कार्य किया है। आज किसान अपनी फसल के उचित मूल्य के लिए तरस रहा है लेकिन सरकार की ठोस नीति न बन पाने के चलते उसे उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नहरों में पानी नहीं आ रहा है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। इसके लिए आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने ने किसानों को एकजुट होकर अपने हक-अधिकार को पाने के लिए धरना-प्रदर्शन करने को कहा। 24 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा की सरकार कारपोरेट घरानों के इशारे पर चल रही है। इस अवसर पर किसान सभा बाराचवर ब्लाक इकाई का गठन हुआ। किसान सभा के ब्लाक अध्यक्ष रामअवतार राम, गोपाल सिंह ब्लाक मंत्री, रामविलास यादव सहमंत्री, सुभाष पांडेय कोषाध्यक्ष, नरसिंह यादव ब्लाक संरक्षक, शिवजी गुप्ता उपाध्यक्ष, पप्पू यादव सगंठन मंत्री, ब्रजेश यादव उपाध्यक्ष, श्रीप्रकाश राय एवं विश्राम यादव ब्लाक संरक्षक तथा रामछबीला सिंह को ब्लाक संयोजक बनाया गया। सम्मेलन में राजदेव यादव, विनोद राय, गोपाल सिंह एवं दीना सिंह ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामछबीला सिंह तथा संचालन नरसिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें