गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन-चुनाव गुरुवार को आरटीअआई सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर अंबिका प्रसाद दूबे जिलाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश यादव जिला मंत्री तथा अरुण कुमार सिंह का चयन संप्रेक्षक के पद पर किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
तीसरी बार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष बने अंबिका दूबे ने कहा कि आपके इस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। आजीवन कर्मचारी शिक्षक समाज की सेवा करता रहूंगा। इस मौके पर संगठन में विशेष योगदान के लिए परिषद के संरक्षक एवं प्रमुख सलाहकार मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव को परिषद रत्न से सम्मानित किया गया। सेवा निवृत्त हुए कर्मचारी नेताओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर एवं माल्यार्पण स्वागत किया गया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं एसडीएम सदर विनय कुमार गुप्त ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री शिववरन सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वाराणसी मंडल अध्यक्ष परशुराम यादव, आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष बृजेश सिंह, वाराणसी के अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, अध्यक्ष रामाश्रय यादव, अध्यक्ष लल्लू तिवारी, अधयक्ष हरेंद्र लाल श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह, निर्भयनारायण सिंह, रामप्रताप यादव, तारा सिंह, अभयनाथ सिंह, राजीव राय, संजय राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।