फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को ब्लाक मुख्यालयों पर रोजगार सेवकों ने हुंकार भरी। किसी ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी तो किसी पर धरना-प्रदर्शन अपनी आवाज बुलंद की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसे हम किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेंगे। मांग पूरी होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। सक्षम अधिकारियों को मांगों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सदर ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। इस मौके पर मंडल सदस्य गुलाब बिंद, उमेश कुमार गौतम, शैलेश कुमार प्रजापति, अभिषेक यादव, क्रांति बिंद, काशीनाथ यादव, अंगद भारती, आरएन सिंह, माला यादव, लल्लन राम, अनिल आर्या, अनिल राम, रानानंद गुप्ता, चंद्रप्रभा, दीपक यादव आदि मौजूद थे। देवकली संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति देवकली ब्लाक इकाई द्वारा मांगों के समर्थन में ब्लाक मुख्यालय ताला बंदी कर धरना-प्रदर्शन किया गया।
ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। पिछले एक वर्ष से मानदेय का भुगतान न होने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। मांगें पूरी नहीं हुई तो 5 सितंबर को जिला मुख्यालय तथा 12 सितंबर को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगए। ईश्वरचंद्र यादव, राजकुमार यादव, बाबू लाल, रविकांत, मूलचंद, राजेश, अवधेश, मेवाती देवी, शशिकला देवी आदि मौजूद थे। संचालन मनोज चौबेे ने किया।
विज्ञापन

दुबिहा संवाददाता के अनुसार बाराचवर विकास खंड पर ग्राम रोजगार संघर्ष समिति के बैनर तले रोजगार सेवकों ने ब्लाक के मुख्य गेट पर ताला बंद कर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का पत्रक खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में ब्लाक के एडीओ आईएसबी महेंद्र सिंह को सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष विजय यादव, मुन्ना प्रजापति, अरविंद यादव, बाल्मिकी सिंह कुशवाहा, अमरेश सिंह, धर्मप्रकाश यादव आदि मौजूद थे। सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर ब्लाक के रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सभी रोजगार सेवकों ने 11 माह से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगे माने जाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष पिंटू पांडेय, संगठन मंत्री कुलदीप राम, राजेश कुमार, सुनीता देवी, रामप्रवेश, राजेश कुमार भारती, रघुनाथ सिंह यादव आदि रोजगार सेवक उपस्थित रहे। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी हरिनारायण को सौंपा गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति द्वारा अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय का गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया गया। नवीन कुमार राय, राजेंद्र यादव, खरभन चौहान, मृत्युंजय उपाध्याय, सुनील कुमार, मंजू यादव, अमित कुमार, शशिभान यादव, जितेंद्र गुप्ता, धनंजय गुप्ता, विनोद कुमार, हीरा यादव, सुशील तिवारी आदि मौजूद थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार ग्राम रोजगार सेवक प्रदेश संघ समिति के आह्वान पर रोजगार सेवक संघ भदौरा के अध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व में विकास खंड भदौरा ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर रोजगार सेवकों ने धरना-प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी भदौरा मांगों का पत्रक सौंपा। इस अवसर पर तबरेज खां, कुंदन, अरुण कुमार पांडेय, जयप्रकाश राम, नंदा राम, वासिक खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें