फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर प्रशिक्षुओं ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने जिलाधिकारी से मुुलाकात कर महाविद्यालय प्रशासन और दुल्लहपुर थानाध्यक्ष द्वारा किए जा रहे पक्षपात पूर्ण कार्रवाई के संबंध में शिकायती पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रबंधक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने बताया कि बीते छह जुलाई को सिखड़ी स्थित एक महाविद्यालय में चल रही बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से कुछ बच्चों के प्रश्न पत्र हल कराए जा रहे थे। इसका विरोध करने पर प्रबंधक के लोगों द्वारा छात्रों को मारा-पीटा गया। साथ ही पॉकेट में रखे करीब 1700 रुपये भी छीन लिए गए। परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी की कापी भी फाड़ दी गई। बताया कि इसकी शिकायत जब थानाध्यक्ष से की गई, तो मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने प्रबंधक की पहुंच एक बड़े भाजपा नेता तक होने की बात कही। इतना ही नहीं शिकायत करने पर छात्रों का भविष्य भी बर्बाद करने की धमकी दी। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस द्वारा प्रशिक्षुओं की बात नहीं सुनी गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि अब महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा फर्जी मुकदमें में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने डीएम से गुहार लगाते हुुए कहा कि कमरे में लगे सीसी टीवी फुटेज निकालकर जांच करा सकते हैं। थानाध्यक्ष के साथ-साथ डायट के कर्मचारी भी भेदभाव पूर्ण एवं भ्रष्ट आचरण कर रहे हैं। उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि प्रबंधक के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आंकाक्षा सिंह, आशीष सिंह, धर्मेंद्र चौहान, आशीष कुमार सहित कई छात्र मौजूद रहे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है। अगर छात्र तहरीर देते हैं, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें