फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सरकार को किया जाए बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मंदसौर में किसानों पर फायरिंग की घटना के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने तुलसीसागर स्थित कार्यालय से गुरुवार को जुलूस निकाला। सदर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जुलूस धरना में तब्दील हो गया। इस मौके पर वक्ताओं ने मृतक किसानों के परिजनों को 20-20 लाख मुआवजा देने, किसानों पर पुलिस फायरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त करने के साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकपा (मले) के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में अपनी फसल का समर्थन मूल्य घोषित करने, किसानों के सभी तरह के कर्जे माफ करने आदि सवालों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग की। गोली लगने से छह किसानों की मौत हो गई। किसानों की कर्जमाफी की बातें करने वाले मोदी राज में किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं। मजदूर अन्न और दवा के अभाव में भुखमरी से मर रहे हैं। मंदसौर की घटना की दोषी मध्य प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों के सवालों के साथ विश्वासघात कर रही है। कहा कि दुधारू पशुओं की बिक्री न होने से एक तो किसान आर्थिक रूप से कमजोर होंगे, वहीं खेती को भारी नुकसान होगा। इन सवालों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा किसानों के बीच जन अभियान चलाकर सरकार की किसान विरोधी मानसिकता का मुहंतोड़ जवाब देगी। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा गया। धरना में योगेंद्र प्रताप भारती, मनोज सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर बिंद अमरनाथ पासवान, राजेश बनवासी, सत्येंद्र प्रजापति, कमलाकर राम, डॉ. रणवीर सिंह, रणधीर सिंह, रामाशीष बिंद शिवकुमार कुशवाहा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता वासदेव त्यागी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें