गाजीपुर। जनपद में 1.95 करोड़ रुपये से 101 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण 11.84 लाख रुपये से किया जाएगा। मनरेगा की मद से 5 लाख, पंचायती राज 1.6 लाख, आंगनबाड़ी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग 2 लाख व शेष धनराशि ग्राम विकास विभाग के मद से खर्च की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के तहत बरामदा, किचन, चहारदीवारी, शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होने से किराये के भवन में संचालन से मुक्ति मिल जाएगी। जनपद में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। यहां 4100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 2800 सहायक की तैनाती है। 3 लाख 72 हजार 237 लाभार्थी पंजीकृत हैं।
इन जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निर्माण-गाजीपुर। चितावनपट्टी, देवरिया, रघुनाथपुर, दाउदपुर, मुहम्मदपुर, गायघाट, रोहुण, करमहरी, पाह सैय्यदराजा, सोनहरिया, बसुहारी, अधियरा, बेटाबर, रामपुर फुफुआंव, देवढ़ी, फुल्ली, नसीरुद्दीनपुर, घरिहा, पलहीपुर, महेगवा, नोनरा, जगदीशपुर औतार, कलवरा, नरवर, पृथ्वीपुर, रानीपुर, बहुतरा, हरहरी, सरैला, शेरपुर, रोईनी, पचौरी, बकैनिया, देवकली, सायर में तीन, गोड़सरा, देवल, इस्लामाबाद में दो, रुहीपुर, अगस्ता सलामतपुर, मेहर अलीपुर उर्फ भंवरी, खिजिरपुर, सुसुंडी, खालिसपुर, बीकापुर, सकरा, चक अब्दुल वहाव, खुटहीं, भरतपुर, अकबरपुर, इब्राहिमपुर, दौलतनगर, बसहीं, स्वाद, पिपनार, शिशुआपार, बहलोलपुर, रायपुर, बैदवली, मलेठी, पृथ्वीपुर, नेवादा, बगही, हरिहरपुर, पहाड़पुर हलधर, रावल, रामपुर, तराव, बहेरी, गोहदा विशुनपुर, महना कला खुर्द, बडौरा, नगसर मीर राय, नगसर नेवाजु राय, नूरपुर, चांदपुर, बदौली अदाई, भदौरा, मुर्तजीपुर, कठार, सरायधनेश, बुढ़ानपुर, खेताबपुर, टडवा टप्पा, अमवा सिंह, करकटपुर, हरदासपुर, ढोढहा, कमसड़ी, सोकनी, मुड़वल, ढेलवा, शिव सिंह चक, चिलार, रंजीतपुर, छपरी, कुंडेसर, चवरा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होगा।
जनपद में 101 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। नए केंद्र बनने से योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी सहूलियत मिलेगी। - पवन यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी