फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होली पर जनपद में हुआ 100 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। होली से जनपद की अर्थव्यवस्था को गति मिली है। होली पर जनपद में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। लोगों ने उत्साहपूर्वक होली के पर्व को मनाया। इसको लेकर जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

होली के कारण कपड़ा, गल्ला, मिठाई, खोवा, सजावट के सामान, रंग-अबीर-गुलाल, पिचकारी आदि व्यवसायों ने उड़ान भरी। होली के पर्व के कारण कई लोगों को रोजगार भी मिला। इसकी वजह, यह रही कि पर्व को लेकर अस्थायी रूप से जनपद में रंग-अबीर-गुलाल-पिचकारी की दुकान सजी थी।
ऐसे लोगों को होली जैसे पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। होली के कारण लोग खाद्य सामग्री से लेकर फल, कपड़ा, श्रृंगार व सजावट के समानों की जमकर खरीदारी करते हैं। इसके कारण ऐसे व्यवसाय बम-बम रहे। होली के पर्व को लेकर व्यवसायी वर्ग काफी आशान्वित था, क्योंकि इसके बाद लंबे समय तक खरीदारी का कोई प्रमुख पर्व इधर बीच नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन

व्यवसाय कारोबार
कपड़ा 70 करोड़
गल्ला-किराना 25 करोड़
अन्य 05 करोड़
होली के पर्व पर जनपद में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। पर्व व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहा। लोगों ने दिल खुलकर खरीदारी की। - श्री प्रकाश केशरी, जिलाध्यक्ष उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें