फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कच्चे घर में सो रहे दस वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
संर्पदंश से मौत-----मृतक गौरव प्रकाश की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
मरदह। ढोटारी गांव में रविवार रात कच्चे घर में बिस्तर पर सो रहे दस वर्षीय बच्चे की सांप के डसने से मौत हो गई। सोमवार सुबह जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल मऊ ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल सोनू शर्मा ने बताया कि मृतक गौरव प्रकाश कंपोजिट विद्यालय, सिहोरा में कक्षा तीन का छात्र था। वह जन्म से ही एक कान से दिव्यांग था। उसका बायां कान नहीं था, केवल छोटा सा सुराख था। लेखपाल ने बताया कि गौरव रविवार रात परिजनों के साथ भोजन करने के बाद कच्चे घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सोमवार सुबह करीब छह बजे घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। बच्चे की मौत से पिता रवि प्रकाश, मां सोनी देवी, भाई कृष्ण प्रकाश और दादा दुर्गविजय सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें