फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे बाजार में लुटेरों-जेबकतरों का आतंक

Sun, 06 Mar 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संडे मार्केट में एक घंटे में ही बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम दिया गया। जेबकतरों ने शॉपिंग करने आए एक टीचर की जेब से मोबाइल उड़ा लिया तो लुटेरों ने बीडीएस की छात्रा से बैग झपट लिया। पब्लिक की मदद से टीचर ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोनों की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हालांकि उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद नहीं हुआ। मोदीनगर निवासी टीचर रोहित रविवार को दोस्त के साथ संडे बाजार में शॉपिंग करने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे जेबकतरों ने स्मार्ट फोन चोरी कर लिया।

टीचर ने दो संदिग्धों को लोगों की मदद से पकड़ लिया। दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। पब्लिक ने उनकी पिटाई की और कंट्रोल रूम में सूचना दी। सिहानी गेट पुलिस ने दोनों को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। टीचर का दावा है कि मोबाइल इन दोनों ने ही चोरी किया है और उनका तीसरा साथी मोबाइल लेकर मौके से भाग गया है।
विज्ञापन


छात्रा से झपटा मोबाइल मसूरी निवासी सोनम सिंह बांके विहारी डेंटल कालेज से बीडीएस की पढ़ाई कर इंटर्नशिप कर रही हैं। रविवार को सहेली के साथ वह शॉपिंग करने संडे मार्केट आई थीं। दोपहर पौने चार बजे बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से पालिथीन बैग झपट लिया।

बैग में मोबाइल, तीन हजार रुपये, एटीएम और आधार कार्ड था। सोनम ने शोर मचाया तो कुछ राहगीर बदमाशों के पीछे भागे, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढे़।

उध्‍ार, एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ‘दोनों घटनाओं की शिकायत मिली है। घटनास्थल नगर कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें