फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में 1400 वाहनों का संचालन रोका

Wed, 16 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने एक सप्ताह में 1400 वाहनों का संचालन रोक दिया है। ये वाहन एनजीटी की गाइडलाइन में अयोग्य साबित हुए थे। अब इन वाहनों को एनओसी लेकर एनसीआर से बाहर जाना होगा।
विज्ञापन


संचालन से बाहर होने वाले सभी कामर्शियल वाहन हैं। अभी निजी वाहन परिवहन अफसरों की पकड़ से बाहर हैं। एनजीटी ने एनसीआर में पुराने वाहनों केसंचालन पर पिछले दिनों रोक लगा दी थी। डीजल केवाहन 10 साल और पेट्रोल-सीएनजी के अधिकतम 15 साल तक ही एनसीआर में चलाए जा सकते हैं।

इसके चलते पिछले दिनों आरटीओ ऑफिस में पुराने वाहनों की फिटनेस-परमिट रोक दी गई थी। एआरटीओ केपी गुप्ता ने बताया कि फिटनेस और परमिट जारी न होने से एक सप्ताह में 1400 वाहन बाहर किए गए हैं। इनका संचालन अब एनसीआर में नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


ऐसे वाहनों को अब एनओसी लेकर एनसीआर से बाहर जाना होगा। निजी वाहनों को फिटनेस और परमिट के लिए आरटीओ ऑफिस लाया ही नहीं जाता है। ऐसे में उनकी धरपकड़ नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें