साल का पहला और एकमात्र सूर्य ग्रहण 9 मार्च को है। यह कुंभ राशि में पड़ेगा। सूर्य ग्रहण को लेकर मंगलवार शाम से ही मंदिरों के कपाट बंद रहे। बुधवार को सुबह 4.49 से 10.05 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा, जिससे 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है।
इसलिए मंगलवार को शाम 4.45 से ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। बुधवार को खंडग्रास सूर्य ग्रहण लग रहा है। दूधेश्वरनाथ मंदिर के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी ने बताया कि सुबह 4.49 से 10.05 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इसलिए मंगलवार को शाम 4.45 से मंदिरों के कपाट बंद रखे गए। बुधवार सुबह 11.30 मिनट तक दूधेश्वरनाथ मंदिर का कपाट बंद रहेगा।
ज्योतिषाचार्य संत बेतरा अशोका ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में सिर्फ सात मिनट के लिए ग्रहण दिखाई देगा। दिल्ली एनसीआर में बुधवार को 6.45 तक ही ग्रहण का प्रभाव रहेगा क्योंकि बुधवार को सुबह 6.38 पर सूर्योदय होगा।
इस साल एक सूर्य ग्रहण के अलावा दो चंद्रग्रहण लगेंगे जिसमें से पहला 18 अगस्त को और दूसरा 26 सितंबर को होगा। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि सूर्य ग्रहण की वजह से मार्च- अप्रैल मध्य में प्राकृतिक आपदाओं भूकंप, आंधी, तूफान आदि की स्थिति बनेगी।
इस ग्रहण से विशेषकर कुंभ, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि प्रभावित होगी। मार्च-अप्रैल के मध्य इन राशियों के व्यक्तियों को संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। कुंभ राशि वाले इस दौरान भगवान का भजन कीर्तन और जप आदि करें तो लाभ होगा।