चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड सेशन 2013-14 के छूटे हुए प्रैक्टीकल एग्जाम दोबारा से कराने का निर्णय लिया है। प्रैक्टीकल एग्जाम 17, 18 व 19 मार्च को मेरठ कॉलेज मेरठ में होगा।
बीएड के 2013-14 सेशन में एडमिशन लेने वाले कई स्टूडेंट्स का तय समय पर प्रैक्टीकल एग्जाम नहीं हो पाया था। स्टूडेंट्स की डिग्री खराब न हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन दोबारा से प्रैक्टीकल एग्जाम कराएगा।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट के मुताबिक वह सभी स्टूडेंट्स जो प्रैक्टीकल नहीं दे पाए थे उन्हें अंतिम बार मौका दिया गया है। बिना प्रैक्टीकल एग्जाम के उनकी मार्कशीट कंपलीट नहीं हो सकती।
इसलिए स्टूडेंट्स 17, 18 व 19 मार्च को अपना छूटा हुआ प्रैक्टीकल एग्जाम मेरठ कॉलेज में देंगे। इन निर्धारित डेट पर यदि कोई स्टूडेंट्स नहीं पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी खुद स्टूडेंट्स की ही होगी।