फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को होगा प्रधानों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Wed, 16 Mar 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आर्ट ऑफ ल‌िव‌िंग कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
विज्ञापन
सरकारी योजना और कार्यप्रणाली समझाने के लिए जिला पंचायत विभाग 19 मार्च को प्रधानों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को सरकारी योजना और उनकी जिम्मेदारी बताई जाएगी।
विज्ञापन



 डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम हो चुके हैं। अब 19 मार्च को आईटीएस मुरादनगर में जिला स्तर पर प्रधानों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रधानों के साथ ही सभी विभागीय अधिकारी भी शामिल होंगे।

ये अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी हुई योजनाओं के विषय में बताएंगे। डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं को कैसे लागू किया जाए और किस तरह सरकार की योजनाओं को आम जनता में प्रचारित किया जाए, इसके बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानों के क्या कार्य हैं और क्या अधिकार, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विशेष तौर पर ग्रामीणों को किस तरह पोषित किया जाए इस पर विशेष ध्यान आकर्षित कराया जाएगा। बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से किस तरह बचाया जा सकता है, प्रधानों के लिए इस विषय पर विशेष लेक्चर होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें