सुविधाएं मुहैया न कराने और एओए को मेंटेनेंस हैंड ओवर न करने के खिलाफ रेजिडेंट्स ने रविवार को एक्सटेंशन के केडीपी सोसायटी में प्रदर्शन किया। मेंटेनेंस चार्ज लेकर भी सुविधाएं उपलब्ध न कराने से नाराज रेजिडेंट्स ने बिल्डर को धोखेबाज बताया।
एओए फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि एओए गठित हुए पांच माह बीत चुके हैं। अब तक बिल्डर ने उन्हें मेंटेनेंस हैंड ओवर नहीं किया है। मानक के मुताबिक तीन माह बाद ही मेंटेनेंस हैंडओवर करना होता है।
इस संबंध में एक माह पूर्व जब बिल्डर से इस संबंध में बात की गई थी तो उसने एक मार्च को मेंटेनेंस हैंड ओवर करने की बात कही थी। बावजूद इसके अब तक उन्हें मेंटेनेंस हैंडओवर नहीं किया गया है।
रेजीडेंट्स ने बिल्डर पर सिक्योरिटी एजेंसी और मेंटेनेंस एजेंसी को भी भुगतान न करने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन में एडवोकेट संजीव त्यागी, पीएस चौहान, एके आनंद, गोपाल सिंह, आशुतोष, अजय पवार आदि बड़ी संख्या में रेजिडेंट्स शामिल रहे।