फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज 10 मार्च को तैयार करेगा होली बस संचालन की व्यवस्था

Mon, 07 Mar 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन निगम होली पर 12 नए रूट पर बसों का संचालन करेगा। इससे यात्रियों को त्योहार पर आवागमन में परेशानी नहीं होगी। रोडवेज की बसें इन रूट्स पर 15 से 25 मार्च तक चलेंगी। बसों के संचालन का रूट चार्ट अधिकारी 10 मार्च को तैयार करेंगे।
विज्ञापन


होली पर यात्रियों को अपने घर जाने की जल्दी रहती है। ज्यादातर यात्रियों ने ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया है। होली केआसपास चलने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। अब लोगों को घर जाने के लिए केवल बसों का सहारा  है।

रोडवेज ने होली पर यात्रियों के आवागमन को जरूरत के अनुसार बसों का संचालन करने की तैयारी की है। एआरएम कार्मिक अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि होली पर एक ओर जहां स्थानीय रूट पर बसों का भरपूर संचालन होगा, वहीं पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


10 मार्च को यात्रियों की सुविधा के अनुसार मौजूदा के अलावा 12 नए रूट पर बसें चलवाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा कुछ बसों को रिजर्व रखा जाएगा। इनको एकाएक किसी रूट केज्यादा यात्री निकलने पर चलवाया जाएगा। 15 से 25 मार्च तक होने वाले बसों के विशेष संचालन में होली पर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें