फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वायफ्रैंड ने दोस्त के साथ मिलकर किया छात्रा से गैंगरेप

Tue, 04 Jun 2013 12:26 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में इंटर की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


सोमवार रात पीड़ित छात्रा (16) अपनी सहेली के साथ थाने पहुंची और एसओ एसओ सुधीर त्यागी को बताया कि दो युवक उसके साथ पिछले तीन दिन से जबरन रेप कर रहे हैं।

हालांकि छात्रा ने देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही पुलिस उसके परिजनों से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन


एसओ को बताया कि आरोपियों में एक छात्रा का ब्वायफ्रेंड है, जबकि दूसरा युवक ब्वायफ्रेंड का दोस्त है। लड़की कहां रहती है, उसके परिवारजन कौन हैं, छात्रा यह नहीं बता रही है। कह रही है कि उसकी बहन मुरादाबाद में रहती है। जो लड़की उसके साथ है वह उसकी सहेली है।

पीड़िता का कहना है कि वह रात में सहेली के घर रहेगी। वह रिपोर्ट भी नहीं लिखा रही है, कह रही है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। वह रिपोर्ट नहीं लिखाना चाहती। पुलिस को छात्रा ने एक मोबाइल नंबर भी अपने परिजन का दिया था, मगर वह नंबर गलत निकला।
विज्ञापन


सहेली के साथ भी रेप की चर्चा
छात्रा के साथ आई सहेली के साथ भी रेप की चर्चा फैल गई। हालांकि एसओ और छात्रा ने साफ किया कि पीड़िता एक लड़की है, जो सहेली को साथ लेकर आई है, उसके साथ रेप की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें