फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्डों की बहादुरी से बची एक करोड़ की लूट

Sat, 12 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-58 के पास आरकेजीआईटी कॉलेज के  बाहर शुक्रवार शाम दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एटीएम कैश वैन लूटने की कोशिश की। वैन में करीब 98 लाख रुपये थे। विरोध पर बदमाशों ने वैन चालक और सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि वैन के दो सिक्योरिटी गार्डों ने बहादुरी दिखाई और गोलियां चलाईं, जिससे बदमाशों को बिना लूटपाट किए ही भागना पड़ा। इस दौरान छीनी गई गार्ड की बंदूक भी फेंक गए। घायलों को कै लाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लुटेरे घटनास्थल के पास एक बिल्डिंग के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

नोएडा सेक्टर चार स्थित लोजिक-एस कंपनी की कैश वैन आरकेजीआईटी कॉलेज के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे जमा करने आई थी। वैन में सेक्टर-आठ नोएडा का दिनेश, प्रताप विहार का बृजेश, दीन दयालपुरी का सोनू, दिल्ली की ताहिरपुर कालोनी का दिनेश और खोड़ा का नरेंद्र बैठे थे।
विज्ञापन


दिनेश और बृजेश सिक्योरिटी गार्ड हैं, सोनू ड्राइवर है। दिनेश और नरेंद्र बैंक कस्टोडियन हैं। दिनेश ने बताया कि शाम सवा चार बजे ये लोग एटीएम में कैश जमा कर वापस मुरादनगर के अन्य एटीएम में कैश जमा कराने के लिए निकले। पीएनबी एटीएम से दस मीटर की दूरी पर भट्टा नंबर पांच की ओर से आ रहे दो बाइक पर सवार हेलमेट पहने चार बदमाशों ने एक ब्रेकर पर वैन के धीमा होते ही लूट की कोशिश की।

एक बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड बृजेश की बंदूक छीनने की कोशिश की, दूसरी तरफ से बदमाशों ने कैश वैन की चाभी निकालने की कोशिश की। बृजेश ने गोली चलाई तो दूसरी तरफ से बदमाशों ने भी पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी।

बदमाशों की गोली उसके दाएं हाथ की कोहनी में लगते हुए सोनू के बाजू और पसली में जा लगी। गार्ड से बदमाशों ने बंदूक छीन ली, तभी पीछे बैठे दूसरे गार्ड दिनेश ने कैश वैन के अंदर से ही बदमाशों पर दो राउंड फायरिंग की।

बदमाशों ने भी उस पर दो गोलियां चलाईं, वह बाल-बाल बच गया। घायल बृजेश बदमाशों को पकड़ने के लिए वैन से नीचे उतर गया। दोनों गार्डों की बहादुरी से बदमाशों के हौसले पस्त हो गए, वह बंदूक फेंककर मेरठ रोड की ओर भाग गए।

घटना की सूचना बैंक कस्टोडियन नरेंद्र ने कंट्रोल रूम में दी। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी सलमान ताज ने कविनगर और सिहानी गेट पुलिस के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। बदमाशों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, बदमाश नहीं मिले। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि कैश वैन में 98 लाख रुपये थे, जिसे लूटने की कोशिश की गई। बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें