फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की बेटी से आईफोन लूटने वाले सीसीटीवी में कैद

Fri, 04 Mar 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के शहरी विकास मंत्री महेश्वर हजारी की बेटी पूजा हजारी का आईफोन लूटने वालों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। स्कूटी सवार लुटेरों के अलावा बाइक सवार एक युवक की भी गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं।
विज्ञापन


शक है कि वह लुटेरों का साथी हो सकता है। पुलिस ने इलाके के आठ स्नैचरों को हिरासत में लेकर उनकी शिनाख्त परेड भी कराई, लेकिन उन्होंने मोबाइल लूट की घटना से इंकार किया है।

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की तस्वीर कैद है। वारदात से पहले एक बाइक सवार युवक ने रेकी की थी, जिसके बाद स्कूटी सवारों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


लुटेरे आसपास के रहने वाले हो सकते हैं, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे संतोष मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाहर जूही से आईफोन लूटा गया था। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में ही रहती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें