फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस से रोक दी कार, लुटेरा गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तीन बदमाशों ने बुधवार देर रात हापुड़ के एक स्कूल संचालक के  ड्राइवर को अगवा कर कार लूट ली और ड्राइवर को मेरठ में फेंक गए। कार में जीपीएस सिस्टम होने से स्कूल संचालक ने कार लॉक कर दी।
विज्ञापन


इससे एक बदमाश पुलिस की पकड़ में आ गया और कार भी बरामद हो गई। दो लुटेरे फरार हैं, जिनकी तलाश में सिहानी गेट पुलिस जुटी है। पकडे़ गए लुटेरे से पूछताछ की जा रही है।

हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एलएम स्कूल के मालिक पंकज अग्रवाल बुधवार रात पत्नी मधु और ड्राइवर अमित शर्मा (21) के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित न्यू गोल्डन रिसोर्ट फार्म हाउस में शादी समारोह में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


पंकज और मधु रिसोर्ट के अंदर चले गए जबकि ड्राइवर कार बाहर खड़ी कर उसमें बैठा था। बकौल अमित, इसी दौरान तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार में ही उसे अगवा कर लिया और पिछली सीट पर बंधक बनाकर डाल लिया।

कार लेकर बदमाश मेरठ की ओर भागे। रास्ते में उससे तीन हजार रुपये भी लूट लिए। मोबाइल छीनकर सिमकार्ड निकाल लिया। बदमाश अमित को दौराला के पास एक खेत में शॉल से बांधकर फेंक गए। जैसे-तैसे बंधन मुक्त होकर अमित गांव से बाहर आया और लिफ्ट लेकर मेरठ में सीओ कार्यालय पहुंचा।

उधर, पंकज ने बताया कि शादी समारोह से जब वह घर जाने के लिए बाहर आए तो कार और ड्राइवर गायब मिले। दोनों को आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिले तो कार में लगे जीपीएस के माध्यम से कार की लोकेशन ट्रेस की।

कुछ ही दूरी पर खड़ी पीसीआर को घटना की सूचना दी, पुलिस के साथ तलाश में मेरठ की ओर गए। इस दौरान गाजियाबाद से मेरठ पुलिस को भी सूचना दे दी गई। दोनों जिलों की पुलिस तलाश में जुट गई। कार की लोकेशन लगातार बदल रही थी।

जब पुलिस कार को ट्रेस करने में फेल हो गई तो कार को पीवीआर मॉल मेरठ के पास लोकेशन आने पर जीपीएस के माध्यम से पंकज ने कारबंद कर दिया और मेरठ पुलिस ने कार बरामद कर ली, एक लुटेरा भी कार में बैठा मिला।

इस दौरान कार का पीछा करते हुए सिहानी गेट पुलिस वहां पर पहुंची और लुटेरे को हिरासत में लिया। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम का कहना है कि लुटेरे के दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें