फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से विधानसभा टिकट के दावेदारों ने किया आवेदन

Sat, 05 Mar 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस ने भी यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य चक्रवर्ती शर्मा पर्यवेक्षक बनकर गाजियाबाद पहुंचे और टिकट के दावेदारों से आवेदन लिए। 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 50 से ज्यादा दावेदारों ने आवेदन पत्र दिए।
विज्ञापन


इनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। सबसे ज्यादा दावेदार साहिबाबाद विधानसभा और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रहे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा कांग्र्रेस के जिला कार्यालय पर पहुंचे।

यहां पार्टी के जिला हरेंद्र कसाना व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा से औपचारिक मीटिंग के बाद उन्होंने सीधे विधानसभा टिकट के दावेदारों से एकांत में बातचीत की। मुरादनगर, साहिबाबाद, लोनी, गाजियाबाद, मोदीनगर और धौलाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदारों ने उन्हें अपने आवेदन पत्र सौंपे और जीत का दावा किया।
विज्ञापन


हालांकि पर्यवेक्षक ने फिलहाल दावेदारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। अब पार्टी की ओर से सीनियर नेताओं को आवेदकों के क्षेत्र में भेजकर उनकी स्थिति की जानकारी की जाएगी। कई चरणों की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद पार्टी हाईकमान विधानसभा टिकट फाइनल करेगा।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक सतीश शर्मा, सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व जिलाध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, नरेंद्र राठी, एआईसीसी के संगठन मंत्री दिनेश कौशिक, लोकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें