फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची जीएमसीए

Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर तिलक सिंह सेंगर अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

सेमीफाइनल में 16 रन से पायनियर क्लब को हराया
गाजियाबाद। ठाकुर तिलक सिंह सेंगर क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को जीएमसीए और पायनियर क्लब के बीच खेला गया। पायनियर क्लब को 16 रनाें से हराकर जीएमसीए ने फाइनल में जगह बनाई। 47 रन बनाने वाले बादल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि बादल यूपी अंडर-14 व 16 टीम के कप्तान हैं। रविवार को फाइनल में जीएमसीए और श्री एकेडमी के बीच खिताबी जंग होगी। पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर खिलाड़ियाें का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे। टॉस पायनियर क्लब ने जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। जीएमसीए की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट स्वास्तिक (04) का गिरा। इसके बाद में बादल सिंह और उजैर ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति पर पहुुंचा दिया। बादल ने 47 और उजैर ने 32 और अक्षय ने 26 रनों का योगदान दिया। टीम ने 162 रन बनाए। पायनियर क्लब से डिंपल और आशीष ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में पायनियर क्लब के बल्लेबाजों पर काफी दबाव था। पहला विकेट डिंपल (03) का गिरा। इसके बाद कुश और लोकेंद्र ने पारी को संभाला। लोेेकेंद्र ने 63 जबकि कुश 18 रन बनाए। आशीष ने 35 रन का योगदान दिया लेकिन पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर में 146 रन बना ही सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें