फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों का बनेगा फेसबुक अकाउंट

Mon, 13 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक प्रोफाइल पर अपडेट होंगे प्रोफेशनल ड्राइवरों के प्रोफाइल
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से चालकों का उपलब्ध रहेगा प्रोफाइल
ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की निगरानी में शुरू होगा सिस्टम
मार्च तक जुटा लिया जाएगा, चालकों-वाहन स्वामियों का डाटा

गाजियाबाद। एनसीआर आटो और रेडियो टैक्सियों में यात्रियों का सफर सुरक्षित रखने के लिए परिवहन विभाग गंभीर है। इनके चालकों का फेसबुक प्रोफाइल बनाया जाएगा। मार्च तक चालकों का डाटा ऑनलाइन करने की योजना है।
परिवहन विभाग रेडियो टैक्सियों और एनसीआर आटो को फुल सुरक्षा देना चाहता है। अफसरों का मानना है कि चालकों की सजगता के बिना उनके सभी प्रयास निरर्थक साबित होंगे। इसीलिए चालकों का डाटा जुटाने के साथ ही उनका फेसबुक प्रोफाइल बनाया जाएगा। वारदात होने की सूरत में पीड़ित फेसबुक पर चालक को पहचान लेगा और पुलिस के लिए उसे पकड़ना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों के लिए उठाए कदम
- चालक के करेक्टर वेरिफिकेशन के साथ फेसबुक अकाउंट
- पांच साल का ड्राइविंग अनुभव जरूर होना चाहिए
- वाहनों में जीपीएस और छह महीने में सत्यापन जरूरी
- वाहनों के पीछे और अंदर आवश्यक टेलीफेान नंबर लिखेंगे
- आटो और रेडियो टैक्सियों में इमरजेंसी अलार्म लगाए जाएंगे
- दो बार चालान होने पर चालक की सेवा समाप्त कर दी जाएंगी
- लोकेशन की सूचना कंट्रोल रूम से पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को मिलेगी
- महिला पुलिस वाहनों की रात्रि सेवाओं का नमूना निरीक्षण भी करेगी
- चालकों को समय-समय पर सामाजिकता-कानून का प्रशिक्षण दिया जाएगा
कोटस
सबसे ज्यादा जोर सुरक्षित सफर पर है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एनसीआर आटो और रेडियो टेक्सी में महिलाएं भी दिनरात आराम से सफर कर सकती हैं। अब चालकों का फेसबुक प्रोफाइल तैयार कराने का भी निर्णय लिया है। - संजय माथुर, परिवहन उपायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें