फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर बजरिया में चली गोलियां

Sun, 12 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्ष भिड़े, मारपीट, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

दोनों तरफ से 10 लोगों पर दर्ज हुई क्रास एफआईआर
गाजियाबाद। छात्रा से छेड़खानी को लेकर शुक्रवार देर रात बजरिया में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट और फायरिंग हुई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। नगर कोतवाली में दोनों तरफ से पांच-पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में क्रास एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी है। दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि एक पक्ष विमल और दूसरा नितिन का है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। उसने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत की। इस पर दूसरे पक्ष ने उसके साथ मारपीट की। लाइसेंसी बंदूक से फायर किए, जिनसे वह बाल-बाल बच गया। दूसरी तरफ, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें